फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' छोड़ने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को इस बड़े डायरेक्टर ने ऑफर की फिल्म, दनादन मिल रहीं मूवी

Wed, 22 Aug 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अदाओं से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका की अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से सगाई की खबरें भी सामने आईं हैं। बीते दिनों उन्होंने निस से मुंबई में रोका सेरेमनी और सगाई की है। सलमान खान की 'भारत' छोड़ने के बाद अब प्रियंका की एक और बॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा को अब एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन ने अपनी बहुचर्चित सुपरहीरो सीरीज 'कृष 4'  के लिए साइन कर लिया है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार राकेश रोशन ने जब प्रियंका को 'कृष 4'  में काम करने के लिए कहा तो उन्होंने खुशी से हां बोल दिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कृष के पिछले दो सीक्वल में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कृष के पिछले दोनों सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन की पत्नी को रोल किया है। कृष सीरीज को लेकर खबर यह भी है कि राकेश रोशन 'कृष 4' और 'कृष 5' दोनों सीक्वल को साथ रिलीज कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग भी साथ की जा रही है। कृष की पूरी टीम इन दोनों सीक्वल की एडिटिंग और स्पेशल इफेक्ट्स पर काम कर रही है। पता हो कि कृष सीरीज बॉलीवुड के सुपरहीरो पर बनी सबसे सफल सीरीज है।
 

4 of 5
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'भारत' विवाद की तो इस फिल्म लिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने के आखिरी मौके पर प्रियंका ने सलमान की 'भारत' से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने निस से सगाई करने और हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' में काम मिलने के चलते उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया। अब सलमान की इस फिल्म में प्रियंका की जगह करीना कैफ का साइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें छाई हैं। बीते 18 अगस्त को प्रियंका ने निक से साथ रोका करके अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है। प्रियंका के रोके पर उनके खास दोस्त और परिवारवाले नजर आए। साथ ही शाम की सगाई पार्टी में मुकेश अंबानी सहित बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आए। प्रियंका निक से अक्टूबर में शादी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें