फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल बाद दिशा पाटनी ने किया बड़ा खुलासा, पॉकेट में 500 रुपए होने पर करना पड़ा था ये काम

Mon, 02 Apr 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
disha patani
दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' की धमाकेदार ओपनिंग के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 25 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी है। इस फिल्म ने महज तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान दिशा ने निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani
दिशा पाटनी ने हाल ही में HT से बात की। इस दौरान उन्होंने जिंदगी के ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसे बहुत कम ही लोग जानते है। दिशा ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की थी। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani
हाल ही में दिशा ने बताया कि वह पहले किसी और फिल्म से डेब्यू करने वाली थी लेकिन उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। दिशा ने बताया -'किसी कारण से मुझे नहीं लिया गया। उस वक्त मैं और मजबूत हो गई थी। मुझे ऐसा लगता है जब आपमे कोई कमी हो तो उसे दूर करने के लिए और मेहनत करनी चाहिए।'

4 of 5
DISHA PATANI RAMWALK - फोटो : SELF
दिशा ने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने कहा - 'मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थी। एक कॉलेज वाली लड़की के लिए नए शहर में आना आसान नहीं होता। मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
इसके साथ ही दिशा ने कहा - 'मैं ऑडीशन के लिए जाती थी। यही सोचती थी कि अगर काम नहीं मिला तो घर का किराया कैसे दूंगी। आपको बता दें, बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा ने तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी 'कुंग फू पाडा' फिल्म काफी सुर्खियों में रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें