दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की जोड़ी फैंस के बीच बहुत पॉपुलर है। यह दोनों पहली बार एक साथ 'बागी 2' (Baaghi 2) फिल्म में नजर आए थे। उसके बाद से दोनों को एक साथ देखने का क्रेज लोगों के बीच बढ़ गया है। इस बीच टाइगर और दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस वीडियो को दिशा पाटनी ने ट्विटर पर शेयर किया है।