फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के बाद एक और एक्ट्रेस का क्रिकेटर पर आया दिल, कहा- 'बुमराह के प्यार में हैं दीवानी'

Sun, 04 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jasprit bumrah
बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। क्रिकेट के मैदान में छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवडु की कई एक्ट्रेस ने चुराया है। हाल ही में हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इसका उदाहरण है। अब एक और एक्ट्रेस ने अपने दिल का राज खोला है और बताया कि वह भारतीय टीम के किस खिलाड़ी के प्यार में दीवानी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
jasprit bumrah
भारतीय टीम के सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में हम आपको एक राज बताने जा रहे हैं। जिनके प्यार में एक एक्ट्रेस पागल हैं। उन्होंने पहली बार अपने दिल की बताई और कहा कि वह केवल बुमराह का मैच ही देखती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
raashi khanna
गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की दीवानी यह एक्ट्रेस राशि खन्ना हैं। राशि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने जिल, हाइपर, बंगाल टाइगर, शिवम और सन ऑफ सथ्यमूर्ति-2 में काम किया है। बॉलीवुड में राशि फिल्म 'मद्रास कैफे' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
raashi khanna
राशि क्रिकेट बहुत पसंद करती हैं वह टीम इंडिया का कोई मैच देखना नहीं भूलती क्योंकि उन्हें गेंदबाद जसप्रीत बुमराह का खेल बहुत पसंद आता है। राशि खासकर मैच सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए ही देखती हैं। इस बात का जिक्र राशि ने खुद किया है कि वह बुमराह की दीवानी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की तारीफ करती रहती हैं। अब देखना है कि क्या बॉलीवुड और क्रिकेट का यह रिश्ता आगे बढ़ पाता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें