फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के बाद अब जैकलीन की हमशक्ल आईं सामने, तस्वीरों में फर्क करना होगा मुश्किल

Wed, 27 Mar 2019 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : social media
कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। अनुष्का की हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है। जूलिया अमेरिकन सिंगर हैं और हूबहू अनुष्का जैसी दिखती हैं। अनुष्का के बाद अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की हमशक्ल की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : social media
जैकलीन फर्नांडिस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी हमशक्ल नजर आ रही हैं। जैकलीन की हमशक्ल अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा सर्नी हैं। दोनों ने एक जैसे पोज दिए हैं। तस्वीरों को देखकर आपके लिए भी फर्क करना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
amanda - फोटो : social media
जैकलीन ने अमांडा को टैग करते हुए लिखा कि 'मुझे लगता है कि अब मुंबई आने की बारी है।' अमांडा ने जैकलीन के पोस्ट पर रिस्पॉन्स किया और लिखा कि 'आपने जो शेयर किया है वो काफी फनी है।' यही नहीं अमांडा ने फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि 'शर्त लगाकर कहती हूं कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि मैं इतनी एक्साइटेड क्यों हूं।' जैकलीन ने अमांडा की इस पोस्ट पर लिखा कि 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी।'

4 of 5
amanda - फोटो : social media
अमांडा जर्मनी की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। अमांडा के इस तरह जैकलीन को दिए रिएक्शन पर कई इंडियन फैंस ने उनका स्वागत किया है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि अमांडा जल्द से जल्द कब भारत लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amanda - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन, सलमान खान के साथ रेस 3 में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जैकलीन की आने वाली फिल्म ड्राइव है जिसमें वो सुशांत सिंह के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें