फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: अल्लू अर्जुन-प्रभास के बाद भूषण कुमार ने जूनियर एनटीआर संग मिलाया हाथ! हैदराबाद में दिखे साथ

Sat, 25 Mar 2023 11:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूषण कुमार और जूनियर एनटीआर को 'एनटीआर 30' के मुहूर्त समारोह के दौरान एक साथ हैदराबाद में देखा गया है। इसके बाद से इंडस्ट्री के गलियारों में काफी चहल-पहल है। 
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार-जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता भूषण कुमार इस समय अलग-अलग शैलियों और इंडस्ट्री में एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों को नियंत्रित कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, फिल्म निर्माता ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म पर आइकॉन स्टार, अल्लू अर्जुन के साथ अपने पहले सहयोग की घोषणा की। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। वहीं, बीते दिन भूषण कुमार को जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'एनटीआर 30' के मुहूर्त समारोह में भाग लेते हुए देखा गया, यह समारोह हैदराबाद में आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि भूषण कुमार ने एक बेहतरीन भारतीय फिल्म बनाने के इरादे से हैदराबाद का दौरा किया था। हाल ही में उन्होंने प्रभास और अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म की घोषणा की। वहीं, अब खबर है कि भूषण कुमार, जूनियर एनटीआर संग काम करने की योजना बने रहे हैं। यह खबरे बीते कुछ दिनों से इंडस्ट्री के गलियारों में तेजी से फैल रही हैं। वहीं अब 'एनटीआर 30' के मुहूर्त कार्यक्रम में भूषण कुमार की उपस्थिति ने इसे और तूल दे दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
एनटीआर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
कयास लगाया जा रहा है कि भूषण कुमार आने वाले दिनों में जूनियर एनटीआर संग अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। इस पर सितारों से जुड़े एक सूत्र ने कहा है, 'अगर ऐसा होता है, तो यह निश्चित रूप से इंडस्ट्री के भीतर कुछ आग भड़काएगा।'

4 of 5
एनटीआर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीआर 30 की बात करें तो यह कोर्तला शिवा द्वारा निर्देशित है, और इसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। सैफ अली खान 2024 की गर्मियों में रिलीज के लिए तैयार हो रही इस एपिक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर में नेगेटिव रोल अदा कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनटीआर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर को लेकर खबर है कि एक प्रोजेक्ट पर उनकी निर्देशक प्रशांत नील से भी बात चल रही है, जिसकी अनाउंसमेंट महामारी के दौरान की गई थी। दूसरी ओर भूषण कुमार के पास आदिपुरुष, आत्मा और अल्लू अर्जुन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म है। वह रणबीर कपूर, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेताओं के साथ बैंक रोल मेगा बजट हिंदी फिल्मों के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें