महाराष्ट्र में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही हैं और सिनेमा जगत के कई सेलेब्स अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। फातिमा सना शेख, आमिर खान, विक्रांत मैसी के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। आलिया ने खुद इसकी जानकारी 1 अप्रैल को देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी थी। फिलहाल एक्ट्रेस होम क्वारंटाइन में हैं। तो वहीं अब उनकी मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान कोरोना वायरस पर एक कविता लिखकर अपना दर्द जाहिर किया है।