यह तो हम सभी जानते हैं कि फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार द्वारा पहनी गई नेवी ऑफिसर की ड्रेस की नीलामी चल रही है। अब अक्षय कुमार की तर्ज पर संजय लीला भंसाली भी अपनी फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर और दीपिका द्वारा पहने गये कॉस्ट्यूम को नीलाम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
padmaavat
रिपोर्टस के अनुसार, फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका और रणवीर सिंह ने जो कॉस्ट्यूम पहने थे, बहुत जल्दी संजय लीला भंसाली उन्हें चैरिटी के लिए नीलाम करने वाले हैं। बता देंं, फिलहाल अक्षय के यूनिफॉर्म की नीलामी चल रही है। लोग ड्रेस के लिए ऑनलाइन बिड लगा रहे हैं। ये नीलामी 26 अप्रैल से शुरू हुई है और 26 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
3 of 4
padmaavat
वहीं कुछ समय पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण ने पद्मावत के जौहर सीन में जो कॉस्ट्यूम पहनी थी वह उसे हमेशा अपने पास सहेजकर रखना चाहती हैं। इसके लिए वह फिल्ममेकर्स के पास कॉस्ट्यूम मांगने भी पहुंचीं थीं।
बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म रुस्तम की नेवी की वर्दी को नीलाम कर चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। ये पैसा जानवरों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ जेनिकाज ट्रस्ट को देंगे।