तेलुगू सिनेमा
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू सिनेमा ने बनाया हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड
लेकिन, दुर्भाग्य से, लगभग उसी समय, तेलुगू सिनेमा द्वारा एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया गया, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। दरसअल, मार्च महीने से पहले, भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप रणवीर सिंह स्टारर '83' थी, जिसे 80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, मार्च में, प्रभास की 'राधे श्याम' ने ये पदभार संभाला और कथित तौर पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान करने वाली पहली फिल्म बन गई। 'राधे श्याम' की रिलीज के लगभग एक महीने बाद, तेलुगू सिनेमा ने चिरंजीवी और राम चरण द्वारा अभिनीत 'आचार्य' रिलीज की।