फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' अक्षय की चुनौती को 'पद्मावती' ने किया पूरा, क्या यह बैडमिंटन खिलाड़ी लेगी ये चुनौती

Sun, 04 Feb 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
मिसेज फनीबोन्स के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'पैडमैन'  9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की इस बहु प्रतीक्षित फिल्म के प्रचार के लिए एक अलग तरीका चुना गया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक तस्वीर को शेयर किया था। इस तस्वीर में अक्षय कुमार ने सैनिटरी नैपकिन को पकड़ा था और आलिया भट्ट समेत दीपिका पादुकोण और विराट कोहली को चुनौती देते हुए कहा था कि आप भी ऐसा करें और अपने दोस्तों तक इस पैगाम को पहुंचाए।
 
विज्ञापन

2 of 4
alia bhatt
फिल्म 'पैडमैन' का निर्देशन आर बालकी ने किया है और फिल्म का निर्माण ट्विकंल खन्ना के प्रोडक्शन मिसेज फनीबोन्स प्रोडक्शन तले हुआ है। बता दें, आलिया ने अक्षय की इस चुनौती को जिम के अंदर एक्सरसाइज करते हुए पूरा किया है। 
  
 
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण
आलिया के बाद दीपिका ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस चुनौती को पूरा किया। इस वीडियो में उन्होंने हाथों में सैनिटरी नैपकिन पकड़ा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'मुझे टैग करने के लिए आपका शुक्रिया अक्षय कुमार। हां मेरे हाथों में पैड और इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है। यह स्वाभाविक है। इसको कॉपी पेस्ट करो और अपने दोस्त को पैड के साथ एक तस्वीर खींचने के लिए चुनौती दो। मैं बैडमिंटन चैंपियन और ओलपिंक मेडल विजेता पी वी सिंधु को चुनौती देती हूं।'
 
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार तमिल नाडु के सामाजिक कार्यकर्ता अरुणाचलम मुरुगनाथन के किरदार में नजर आएंगे। अरुणाचलम ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कम दाम में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाया था। इस फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें