फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के बाद सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बोले- रिबूट करने की है जरूरत

Tue, 16 Mar 2021 04:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushant singh - फोटो : sushant singh
हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। जिसे सुनकर सभी फैंस हैरान हो गए थे। तो वहीं अब अभिनेता सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। सोमवार देर रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये जानकारी अपनी फैंस को दी। अभिनेता की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जल्द वापस आने के लिए कह रहे हैं। सुशांत अपने ट्विटर हैंडल पर काफी एक्टिव रहते थे और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते थे। अब उनका इस तरह से सोशल मीडिया से ब्रेक लेना लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह की पोस्ट - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें लिखा है, 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्रेक ले रहा हूं। रिबूट करने की आवश्यकता है।' अब उनका ट्विटर हैंडल 'यह अकांउट एक्सिस्ट नहीं करता है' ऐसा दिखा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह - फोटो : Instagram
सुशांत की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये भी बहुत जरूरी है।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'ये भी ठीक है। सब जगह जहर ही जहर हो रखा है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'मजबूती के साथ वापस आइयेगा।' 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : धूम 3
बता दें कि सोमवार (15 दिसंबर) को सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'दोस्तों। मेरे जन्मदिन पर इतना प्यार और गर्मजोशी दिखाने के लिए शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर यह है कि यह सोशल मीडिया पर मेरा आखिरी पोस्ट है। यह देखते हुए कि मैं वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, मैंने यह दिखावा बंद करने का फैसला लिया है। हम लगातार वैसे ही कम्युनिकेट करेंगे, जैसे पहले करते थे। इसके साथ ही एकेपी (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना आधिकारिक चैनल बनाया है। इसलिए आगे से मेरे और मेरी फिल्मों पर अपडेट आप वहां पा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह - फोटो : Twitter
सुशांत सिंह के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने '16 दिसंबर', 'सत्या', 'जोश', 'बेबी', 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' जैसी फिल्मों में काम किया है। लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। इसके अलावा अभिनेता ने सीरीज 'अ सिंपल मर्डर' और 'जीत की जिद' में भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था। इसके अलावा सुशांत ने टीवी शो 'सावधान इंडिया' में बतौर होस्ट अपनी अलग पहचान बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें