फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kapoor-Govinda: अरसे बाद फिर स्क्रीन पर लौटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी, फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1

Wed, 16 Mar 2022 01:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
गोविंदा, करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी कही जाती है। दोनों ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। गोविंदा और करिश्मा कपूर की कोई भी फिल्म दर्शक पर्दे पर खूब एंजॉय करते हैं। आखिरी बार दोनों साल 2000 में आई फिल्म शिकारी में नजर आए थे, इसके बाद से दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। काफई सालों के बाद दोनों फिर से साथ आए हैं। पर्दे पर इस जोड़ी को फिर से साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
गोविंदा, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा और करिश्मा कपूर ने काफी साल से साथ में काम नहीं किया है। लेकिन अब ये दोनों एक एड शूट के लिए साथ में नजर आए हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें करिश्मा बेड पर लेटी होती हैं कि तभी उन्हें गोविंदा का फोन आता है। गोविंदा कहते हैं कि उनसे भी अच्छी जोड़ी लॉन्च हो गई है। ये सुनने के बाद करिश्मा एकदम हैरान हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
करिश्मा कपूर, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दोनों को एकसाथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी को दुनिया की बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्लीज आप दोनों ज्यादा साथ में दिखा करो। दूसरे ने लिखा- नंबर 1 चीची एंड लोलो। एक अन्य यूजर ने एड की तारीफ करते हुए लिखा- ये बहुत अच्छा है। 
विज्ञापन

4 of 4
गोविंदा, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और करिश्मा ने साथ में बहुत सी सुरहिट फिल्में दी हैं। दोनों ने हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल समेत ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में दोनों एकसाथ इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर भी दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें