फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड को 50 साल देने के बाद अमिताभ बच्चन बोले- 'हम सब गलत नौकरी में हैं'

Fri, 03 May 2019 12:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल हो चुके हैं। इतने बरस में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शोहरत की बुलंदियां हासिल की। जहां तक पहुंचने का सपना हर किसी का होता है। हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिग बी ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट कर दिया जो वायरल हो गया। इस ट्वीट में बिग बी गलत प्रोफेशन में आने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo
दरअसल, वेल्थ क्राफ्ट के मालिक मयूर सेजपाल ने अमेजन, एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल कंपनियों के प्रति घंटे आय का ब्योरा दिया। यह ब्योरा करोड़ों का है। कमाई के इस ब्योरा को देखकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- 'सच में? हम सब गलत नौकरी में हैं!' बिग बी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मानों ट्वीट्स की बौछार सी हो गई।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
बिग बी के इस ट्वीट के बाद उनसे फैंस लगातार कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'परेशान मत होइए सर जी, खुश रहिए। जो आपका नाम है अमूल्य है। पैसों से नहीं खरीदा जा सकता उसे। यह आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।' बिग बी के इस पोस्ट को अब तक 576 लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
 

 

4 of 5
Badla film - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन की हाल ही में 'बदला' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी थीं। फिल्म को लोगों ने पसंद किया था। हाल ही में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर मजाक भी चला था। दोनों एक दूसरे से ट्वीट करके पार्टी मांग रहे थे। 'बदला' फिल्म को रेड चिलीज के बैनर तले बने थी जो कि शाहरुख और गौरी की कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। यह शो इस साल अगस्त के महीने से ऑन एयर होने जा रहा है। यह रियलिटी शो टीआरपी के मामले में सीरियल्स को जबरदस्त टक्कर देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें