फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद कहां है 'राजा हिंदुस्तानी' की स्टारकास्ट, कैसी है आरती की सौतेली 'मां', क्या करता है छोटू रजनीकांत?

Tue, 25 May 2021 02:55 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजा हिदुंस्तानी की स्टार कास्ट - फोटो : Twitter
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' और उसके शानदार गानों को शायद ही कोई भूला होगा। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान और अदाकारा करिश्मा कपूर की केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई थी और ये करिश्मा कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। उस समय इस फिल्म के सितारें काफी यंग थे लेकिन क्या आपको पता है कि आज ये सितारें कहां हैं और अब कैसे दिखते हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं। सभी को आमिर खान के बारे में तो पता ही है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आज भी अपने अभिनय के दम पर दर्शकों की वाहवाही लूट रहे हैं। लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, 'परदेसी-परदेसी' गाना गाने वाली एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा अब कैसी दिखती हैं और क्या कर रही हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' की स्टार कास्ट अब कैसी दिखती है।
विज्ञापन

2 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में राजा के किरदार में सुपरस्टार आमिर खान को सभी ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। इस फिल्म में आमिर काफी यंग थे लेकिन आज आमिर पहले से काफी बदल गए हैं। आमिर खान आज भी फिल्मों की दुनिया में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

3 of 7
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर

फिल्म में आरती सहगल का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की 'राजा हिंदुस्तानी' में भोली सी सूरत पर लाखों लोग फिदा हो गए थे। 24 साल पहले करिश्मा कैसी दिखती थीं और आज कैसी दिखती हैं। ये आप खुद देख लीजिए। करिश्मा की उम्र भले ही बढ़ गई हो लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई फर्क नहीं आया। फिलहाल, करिश्मा फिल्मों से दूर हैं।

4 of 7
प्रतिभा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिभा सिन्हा

फिल्म के 'परदेसी परदेसी' गाने में बंजारन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा मशहूर अदाकारा माला सिन्हा की बेटी हैं। गाने में अपने डांस और अदाओं से लोगों का दिल जीतने वालीं प्रतिभा आज एकदम बदल चुकी हैं और अब वो फिल्मों से भी दूर हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में कुणाल खेमू का किरदार काफी मशहूर हुआ था। फिल्म में उन्होंने आमिर खान के दोस्त रजनीकांत का किरदार निभाया था। उस वक्त उनकी उम्र 12 साल थी और आज उनका लुक काफी बदल चुका हैं और अभी भी कुणाल फिल्मों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में अर्चना पूरन सिंह ने करिश्मा कपूर की सौतेली मां का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार में काफी पसंद भी किया गया था। अर्चना पूरन सिंह ने इसके बाद भी कई फिल्मों में काम किया। अर्चना टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बतौर जज नजर आ रही थीं। फिलहाल, शो बंद है। अर्चना का लुक अब एकदम बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी लीवर

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में जॉनी लीवर की कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया था। फिल्म में जॉनी लीवर ने राजा के दोस्त का किरदार निभाया था। आज जॉनी का लुक काफी बदल चुका हैं लेकिन वो फिल्मों में अब भी काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें