किसी भी पुरस्कार समारोह में हिस्सा ना लेने की घोषणा करने वाले आमिर खान ने आखिरकार 16 साल बाद अपनी कसम तोड़ दी। आमिर खान शाममकानंद हॉल में आयोजित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा पहुंचे।
बता दें कि इस साल आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। आमिर को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हाथों दिया गया।
आमिर खान के अलावा क्रिकेटर कपिल देव और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को भी 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
गौरतलब है कि अपनी कला से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तौर पर प्रभाव डालने वाले कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
ये भी पढ़े- जहीर की मंगेतर सागरिका घटगे की ये 10 बातें, जहीर के साथ आप भी जान लीजिए
विज्ञापन
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
अभिनेता आमिर खान को 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतरत्न लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए इस साल आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ के लिए चुना गया था
विज्ञापन
3 of 5
लता मंगेश्कर
- फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
फिल्म 'दंगल' में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए आमिर खान को सम्मानित किया गया। बता दें कि 16 साल पहले आमिर ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल नहीं हुए थे। उस समय बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में लगान नॉमिनेट हुई थी। हालांकि फिल्म कोई भी अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई थी।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
इस साल के 64 वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा में आमिर खान अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मास्टर दीनानाथ प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स की तरफ से दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड हर साल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को प्रदान किया जाता हैं