करण जौहर का 50वां बर्थडे बैश यादगार रहा। बुधवार रात 10 बजे के बाद शुरू हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रानी मुखर्जी, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान से लेकर सलमान खान, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, आमिर खान, शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन सहित अन्य लोग समारोह में पहुंचे। इस पार्टी में अभिनेताओं के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोग भी शामिल हुए। इस पार्टी में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान रणबीर और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।