लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
दायर की गई याचिका में ना सिर्फ बंगाल में फिल्म को बैन करने की मांग की गई है बल्कि यह भी मांग की है कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगता है तो हर सिनेमाघर के बाहर एक पुलिस तैनात की जानी चाहिए। दरअसल, बैन की मांग को लेकर विवादों में आई फिल्म पर आरोप है कि इसमें जो दिखाया गया है, वह बंगाल में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ सकता है। यह याचिका एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने दायर की है। उनका यह भी कहना है कि फिल्म में आर्मी को ठीक से रिप्रेजेंट नहीं किया गया है।