प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' के साथ-साथ बॉलीवुड को लेकर दिए अपने बयानों के लिए भी चर्चा में बनी हुई हैं। जहां अभी बॉलीवुड गैंग्स द्वारा उनके साथ किए गए बर्ताव का खुलासा कर प्रियंका ने सनसनी मचा दी थी, वहीं अब वह अपने सोशल हैंडल पर निर्देशक शरमीन ओबैद चिनॉय के 'स्टार वॉर्स' को निर्देशित करने वाली पहली महिला बनने की सहराना करने के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल, सराहना करने वाली प्रियंका से पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अभिनेता ने देसी गर्ल की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उन पर निशाना साधा है।