फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग के बीच समर्थन में कूदे अदनान सामी, बोले- वो मेरे सच्चे भाई हैं

Thu, 23 Apr 2020 03:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonu Nigam - फोटो : Social Media
सोनू निगम की गायिकी के लाखों दीवाने हैं। भारत सहित अन्य देशों में भी उनके चाहने वाले हैं। लेकिन इन दिनों सोनू एक खास वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने लगभग तीन साल पहले अजान को लेकर एक बयान दिया था। उस वक्त इस पर काफी बवाल मचा था। लेकिन एक बार फिर इस बयान को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sonu Nigam - फोटो : file photo
दरअसल कुछ साल पहले सोनू ने  सुबह होने वाली अजान की आवाज पर एतराज जताया था। उन्होंने कहा था उनके घर के पास स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। उन्होंने धार्मिक स्थलों ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सोनू के इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Nigam - फोटो : file photo
इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सोनू निगम अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हुए हैं। इसी के चलते कई हेटर्स ने ट्विटर पर दुबई पुलिस से सोनू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस बीच सोनू का बचाव करते हुए गीतकार और गायक अदनान सामी कूद पड़े हैं।

4 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अदनाम ने सोनू का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। अदनान सामी ने लिखा, 'जहां तक सोनू निगम की बात है, उनकी सिंगिंग को भूल जाओ जो कि अविश्वसनीय रूप से सुंदर है, वो मेरे सच्चे भाई हैं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और मुझे प्यार दिया है। एक बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहूंगा कि सोनू निगम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें. #WithYouSonuNigam. इसके साथ ही अदनान ने सोनू और अपनी दो तस्वीर शेयर की हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonu Nigam - फोटो : social media
सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिन उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट क्यों डिलीट किया इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

भारती की आदतों से उनके पति परेशान, इस वजह से चुकाने पड़े थे 80 हजार रुपये

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें