फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी ने खोली पोल, चीन में अपने छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा पाकिस्तान

Mon, 03 Feb 2020 01:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Adnan Sami - फोटो : Social Media
चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने अबतक 305 लाशों का ढेर लगा दिया है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार ऊपर जा रहा है और उससे भी तेज लोगों में खौफ बढ़ रहा है। इस वायरस से लगभग 11,791 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। दुनियाभर में इस वायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। अलग-अलग देश अपने नागरिकों को चीन से बाहर निकालने में लगे हैं। भारत ने भी इसपर तेजी दिखाते हुए अपने नागरिकों को चीन से निकालने के लिए अभियान चलाया हुआ है। लेकिन पाकिस्तान ने इस पर भी दोहरा रवैया अपनाया है। गायक और संगीतकार अदनान सामी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें पाकिस्तान की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

2 of 4
Screeshot - फोटो : Amar Ujala
अदनान सामी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया। इसमें एक पाकिस्तानी छात्र, भारतीय छात्रों को बस में बैठते हुए दिखा रहा है। इन छात्रों को बस से एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है ताकि उन्हें चीन से सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। पाकिस्तान छात्र कहता है, 'अस्सलाम अलैकुम.. आप देख सकते हैं यहां बस के सामने जो छात्र खड़े दिख रहे हैं वो सभी भारतीय हैं। ये बस उन्हें लेने आई है। ये भारतीय दूतावास की तरफ से भेजी गई है। ये वुहान के विश्वविद्यालय में बस आई है जो इन्हें एयरपोर्ट लेकर जाएगी। वहां से इनको बाहर निकाला जाएगा। बांग्लादेश के नागरिक भी आज यहां से निकाले जाएंगे। एक हम हैं पाकिस्तानी जो यहां पर फंसे हुए हैं। हमारी सरकार ये कहती है कि आप जियो या मरो वहीं रहो। आप भले ही वहां रहते हुए बीमारी से संक्रिमत हो जाओ न तो आपको कोई सुविधा देंगे, न ही बाहर निकालेंगे। शर्म करो पाकिस्तान। सीखो भारत से कुछ। सीखो को वो अपने लोगों का किस तरह से ख्याल रखती है।'
विज्ञापन

3 of 4
Adnan Sami - फोटो : Social Media
इस वीडियो के शेयर करते हुए अदनान सामी ने तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि मुस्लिम अपना पूरा जीवन भारत के लिए अपनी निष्ठा साबित करने में बिताएंगे "ब्ला ब्ला ब्ला"!! पाकिस्तानी मुसलमान का क्या फायदा जब सरकार अपने नागरिकों के साथ फेंके गए कचरे की तरह व्यवहार कर रही है। यह शर्मनाक है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
इमरान खान-शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बता दें कि पाकिस्तान अपने नागरिकों को चीन से निकालने के लिए मना कर चुका है। प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने बताया था कि अपने नागरिकों को चीन से वापस बुलाना इस समय दोनों देशों के रिश्ते को देखते हुए ठीक नहीं है और ऐसे वक्त में हम उन्हें यह एहसास नहीं दिलाना चाहते कि हमारे लोग वहां सुरक्षित नहीं हैं। मिर्जा ने कहा कि हमारा यह फैसला देश ही नहीं दुनिया के हित में है।

Bigg Boss 13: रश्मि ने अरहान से किया ब्रेकअप! शो में कहा, 'अब मुझे इन चीजों में नहीं पड़ना..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें