फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के 'भारत में असुरक्षित महसूस' वाले बयान पर बोले अदनान सामी- मुस्लिम होने के नाते...

Fri, 28 Feb 2020 11:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Adnan Sami - फोटो : Social Media
संगीतकार और गायक अदनान सामी मुद्दों पर काफी मुखरता से बोलते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अदनान ने कहा कि एक मुस्लिम के तौर पर वह भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा अदनान ने साल 2015 में आमिर खान के 'असुरक्षित महसूस करने वाले' बयान पर भी खुलकर जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 7
Adnan Sami - फोटो : Ani
दरअसल अदनान सामी इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'आइडियाज कॉन्क्लेव' में शामिल हुए थे। यहां आमिर खान के एक पुराने बयान को लेकर सामी से सवाल किया गया। अदनान से पूछा गया कि क्या वो भारत में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और सीएए पर उनकी क्या राय है।
विज्ञापन

3 of 7
Adnan Sami - फोटो : Social Media
इन सवालों के जवाब में अदनान सामी ने कहा, 'नागरिकरता संसोधन कानून उन लोगों के लिए है जो भारत में नागरिकता चाहते हैं, ये भारतीयों के लिए नहीं है। मुस्लिम होने के नाते में भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं।' 

4 of 7
Adnan Sami - फोटो : Ani
इन सवालों के जवाब में अदनान सामी ने कहा, 'नागरिकरता संसोधन कानून उन लोगों के लिए है जो भारत में नागरिकता चाहते हैं, ये भारतीयों के लिए नहीं है।' 

विज्ञापन

5 of 7
अदनान सामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
इसके साथ ही आमिर खान के बयान 'वे भारत में असुरक्षित महसूस करते हैं' पर अदनान सामी ने कहा एक मुसलमान होने के नाते, मैं भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं। यह भारत में असुरक्षित महसूस करने वाले हर व्यक्ति के प्रश्न का उत्तर है।'

विज्ञापन

6 of 7
adnan sami - फोटो : social media
अदनान ने दिल्ली हिंसा पर कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है जल्द से जल्द अमन आए। मेरी सबसे गुजारिश है कि मोहब्बत से बातचीत करें क्योंकि ज़िंदगी की कदर करनी चाहिए, मेरे ख्याल से कोई ऐसी चीज नहीं जो गुफ्तगू से हल न की जा सकें। मेरी सबसे गुजारिश है अमन लाए और इंसान की जान की कदर करें।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aamir Khan - फोटो : Social Media
क्या कहा था आमिर खान ने?
आमिर खान ने कहा था, 'मैं कई घटनाओं से चिंतित हुआ हूं। मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं कि ‘क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?’ किरण का यह बयान देना एक दुखद एवं बड़ा बयान है। उन्हें अपने बच्चे की चिंता है। उन्हें भय है कि हमारे आसपास कैसा माहौल होगा। उन्हें प्रतिदिन समाचारपत्र खोलने में डर लगता है। यह बेचैनी बढ़ने की भावना का संकेत है, चिंता के अलावा निराशा बढ़ रही है। आप महसूस करते हैं कि यह क्यों हो रहा है, आप कमजोर महसूस करते हैं। मेरे भीतर यही भावना है।'

वैलेंटाइन डे 2021 पर पर होगी महाभिड़ंत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण के बीच होगा मुकाबला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें