फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान ने दिखाया अफगान प्रेम, हिंदी के बाद फारसी और पश्तो में रिलीज किया ये गाना

Fri, 20 Mar 2020 05:51 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
adnan sami - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अदनान सामी के पॉप सिंगल 'तू याद आया' के हिंदी वर्जन के हिट हो जाने के बाद अदनान ने इसके फारसी और पश्तो वर्जन को रिलीज किया है। हिंदी की तरह फारसी में इसका शीर्षक 'बा यादम अस्ति' और पश्तो में इसका शीर्षक 'बिया बिया यादिगी' रखा गया है। अदनान सामी के इस सुपरहिट गीत के फारसी में बोल असद बडी ने लिखे हैं, जबकि पश्तो में इस गीत को लिखने का काम परहिज सघीवल ने किया है। अदनान का इस गाने को इन दो भाषाओं में रिलीज करने का मकसद फारसी और पश्तो भाषियों को खुश करना है। 
विज्ञापन


अदनान का अफगानिस्तान से बहुत गहरा नाता है। वह बताते हैं, 'मेरे परदादा अफगानिस्तान से थे इसलिए मैं अफगानिस्तानियों का वंशज हूं। मेरे दादा राजा अमानुल्लाह खान के समय में चार अफगान प्रांतों के गवर्नर थे और राजा के चचेरे भाई भी थे इसलिए मेरे परिवार के शाही परिवार के साथ भी पुराने संबंध हैं। वहां के लोगों के साथ मेरा जुड़ाव भी पुराने समय से रहा है। मुझे मेरे संगीत के लिए वहां के लोगों से जबरदस्त प्यार मिला है। अफगान में दो भाषाएं फारसी और पश्तो बोली जाती हैं। इस हिसाब से मेरी प्रतिबद्धता रही है कि मैं वहां के लोगों के लिए उनकी भाषा में कुछ करके दिखाऊं।'

अदनान ने 'तू याद आया' के दो नए वर्जन को अफगानिस्तान, ईरान और पूरे मध्य एशिया के लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि के तौर पर बताया है। वह कहते हैं, 'तू याद आया मेरे लिए अपना वादा पूरा करने का एक शानदार मौका था। आजकल मेरे लिए मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी पत्नी रोया है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान से हैं। इस हिसाब से अफगानियों के साथ मेरा नाता दोहरा हो जाता है। वे मुझे अपना दामाद भी कहते हैं।' बता दें कि 'तू याद आया' के साथ ही अदनान सामी ने लंबे समय के बाद संगीत की दुनिया में वापसी की है। उनके गाने को अब तक यूट्यूब पर 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फारसी और पश्तो भाषा में भी रिलीज किए हुए गाने यूट्यूब के पॉप चार्टबस्टर्स चैनल पर उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख के साथ डेब्यू कर इस अभिनेत्री ने बटोरी थीं खूब सुर्खियां, आज फिल्में छोड़ कर रही हैं ये काम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें