फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की उम्र में अदनान सामी ने किया था पहला म्यूजिक कंपोज, बिना सर्जरी के 160 किलो वजन घटाकर आए थे चर्चा में

Sat, 15 Aug 2020 11:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदनान सामी : - फोटो : अमर उजाला
जाने-माने बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का आज (15 अगस्त) जन्मदिन है। अदनान का जन्म 1971 को लाहौर में हुआ था, वो लंदन में पले बढ़े और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। अदनान के पिता पाकिस्तानी फौज में स्क्वार्डन लीडर के पद पर थे। वो 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हुए थे। महज पांच साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान आज 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। चलिए जानते हैं अदनान सामी के बारे में कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
बेटी के साथ अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदनान केवल नौ साल के थे जब उन्होंने अपना पहला म्यूजिक कंपोज किया। उन्होंने 1986 में अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे। आपको बता दें कि अदनान सामी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन रही उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। शायद आपको यकीन न हो लेकिन पहले अदनान का वजन 230 किलो था लेकिन अब 160 किलो वजन घटाकर वह फिट हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेबा बख्तियार अदनान की पहली पत्नी - फोटो : social media
अदनान ने चार शादियां की जिसमें से तीन शादियां पांच साल तक भी नहीं टिक पाईं। उन्होंने एक ही लड़की से दो बार शादी की लेकिन ये शादी भी नहीं टिक पाई। साल 1993 में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की थी, जेबा फिल्म हिना में नजर आईं थीं। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अजान सामी खान रखा, लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। 

4 of 5
अदनान सामी दूसरी पत्नी के साथ - फोटो : ट्विटर
अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबा गलादरी से की। सबा पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां थीं। अदनान ने अपनी दूसरी शादी को हमेशा सीक्रेट रखा था। इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की खबर किसी को नहीं थी। साल 2004 में तलाक की बात सामने लाकर अदनान ने सबको चौंका दिया था। शादी के डेढ़ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदनान सामी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : ट्विटर
इसके बाद साल 2008 में अदनान की दूसरी पत्नी सबा मुंबई आ गईं और अदनान सामी से दोबारा शादी कर उनके साथ रहने लगीं, लेकिन फिर भी ये रिश्ता एक साल ही चला। सबा ने घरेलू उत्पीड़न कानून के तहत भी अदनान पर याचिका दायर की थी। लंबे लड़ाई झगड़े के बाद कोर्ट ने 2009 में दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। 2010 को अदनान ने रोया सामी खान से शादी की। दोनों की एक बेटी है। अदनान को हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें