कई बेहतरीन गाने दे चुके सिंगर अदनान सामी एक बार फिर चर्चा में हैं। अदनान सामी ने जब से भारतीय नागरिकता ली है वह पाक सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
adnan sami
'लिफ्ट करा दें' गाने से मशहूर हुए अदनान सामी ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान में हमेशा से बेहतरीन कलाकार होते रहे हैं। यहां की सरकार ने कभी अपने कलाकारों की कद्र तब तक न की, जब तक कि उसे दुनिया भर में ना सराहा जाए।
पढ़ें: पाकिस्तानी सिंगर मोमिना मुस्तेसन ने फ्लाइट में गाया गाना, लोगों में कम दिखा जोश
विज्ञापन
3 of 4
adnan sami
अदनान सामी ने आगे कहा कि यहां तक की महान गायक नुसरत फतेह अली खान साहब को भी तभी सम्मान मिला जब उन्होंने इंग्लिश लिरिक्स राइटर पीटर ग्रेबियल के साथ गाने नहीं गए। दुनिया भर से सराहे जाने के बाद पाकिस्तान में उनकी कीमत जानी गई। दुखद यह है कि अभी भी स्थिति यही है।
अदनान सामी 19 फरवरी को लेजर वैली में मचाएंगे धूम
- फोटो : File Photo
हाल ही में अदनान सामी द ग्रेट खली के साथ सेल्फी को लेकर सुर्खियों में थे। इस दौरान उन्होंने अदनान एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘जब ग्रेट खली आपके साथ सेल्फी लेते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है।’ इस फोटो को कई लोगों ने पसंद किया था।