फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya-Ananya: डिनर डेट पर साथ स्पॉट किए गए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म

Wed, 17 May 2023 11:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे के अफेयर की अफवाह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें तब से आ रही हैं, जब से उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखना शुरू किया है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसने उनकी डेटिंग की अफवाह को और हवा दी है। बुधवार तड़के आदित्य और अनन्या को एक बार फिर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान आदित्य ऑल ब्लैक ऑउटफिट में डैशिंग लग रहे थे तो वहीं बॉडी-हगिंग ड्रेस में अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। पैपराजी ने उन्हें तब स्पॉट किया, जब वह बांद्रा मुंबई में एक चीनी रेस्तरां से साथ बाहर निकल रहे थे। इसके बाद दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

Nushrratt Bharuccha: छोटे पर्दे से करियर शुरू कर नुसरत ने बॉलीवुड में मचाया तहलका, मेहनत के दम पर पाया मुकाम
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य और अनन्या दोनों ने अपने रिश्ते की चल रही अफवाह को न तो स्वीकार किया है और न ही इसका खंडन किया है। फैमली पार्टियों में भाग लेने से लेकर फीफा विश्व कप के सेमी-फाइनल तक, दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया है, लेकिन दोनों रिश्ते में हैं या नहीं इस पर असमंजस बना रहता है।

Nawazuddin Siddiqui: 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में चांद नवाब की भूमिका दोहराएंगे नवाज! अभिनेता ने किया खुलासा

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, रणबीर कपूर एक चैट शो में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर टिप्पणी की थी। रणबीर ने कहा था, 'मुझे पता है कि आदित्य 'ए' अक्षर से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है। भले ही रणबीर ने महज 'ए' शब्द कहा है, बावजूद इसके भी लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि रणबीर ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।
 

Alia Bhatt: इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले अनन्या की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी के लिंकअप की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि अनन्या सिंगल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह नकारात्मकता के बजाय सकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित करना चुनती हैं।
The Kerala Story: SC में बैन लगाने के अपने फैसले के बचाव में उतरी पश्चिम बंगाल सरकार, कहा- इसमें अभद्र भाषा है

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें