Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
मुंबई डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने आदित्य पंचोली को उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में 3 अगस्त तक के लिए अंतरिम राहत दी है। वर्सोवा पुलिस ने पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 328 (जहर देने की कोशिश), 384 (जबरन वसूली), 342 (गलत तरीके से कैद में रखना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।