फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- रेप केस में फंसाने की मिली धमकी

Wed, 15 May 2019 05:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut - फोटो : social media
एक वक्त था जब आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का अफेयर काफी सुर्खियों में था। दोनों एक रिश्ता ठीक चल रहा था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि इसमें दरार आ गई। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। कंगना ने अपने पुराने कई इंटरव्यू में आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। हाल में खबर आई कि आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aditya pancholi
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि कंगना और उनकी बहन ने आदित्य के खिलाफ उनका शोषण और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

3 of 6
kangana ranaut
आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ रविवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि कंगना रनौत के वकील ने उन्हें रेप केस दाखिल करने की धमकी दी है। उन्होंने सबूत के तौर पर वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग भी जमा कराए हैं।

 

4 of 6
aditya pancholi
मिड डे से बातचीत आदित्य पंचोली ने कहा, "मैंने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस पहले ही दर्ज कराया है। इस साल 6 जनवरी को कंगना के वकील ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने मानहानि का केस वापस नहीं लिया तो वो मेरे ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कराएंगी। लेकिन शुक्र है कि मैंने उनके साथ 18 मिनट की मुलाकात रिकॉर्ड की है।' अमर उजाला ने इस बारे में कंगना रनौत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा था कंगना ने?

कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा था, ''मैं मुंबई में बिलकुल नई थी, 18 साल की भी नहीं थी और एक हॉस्टल में रहती थी। तब आदित्य पंचोली ने मुझे एक फ्लैट दिया था लेकिन उन्होंने वहां मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया। मैंने इस बारे में उनकी पत्नी से बात की लेकिन उन्होंने भी मेरी मदद करने से इंकार कर दिया। मैं बड़ी मुश्किल से खिड़की से कूदकर उस घर से निकल पाई। बाद में अनुराग बासु और उनकी पत्नी ने मेरी मदद की, अनुराग ने 15 दिन तक मुझे अपने ऑफ़िस में छिपाकर रखा।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aditya pancholi
आदित्य ने दिया था जवाब

कंगना के इन आरोपों पर आदित्य पंचोली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। एक पत्रकार ने पंचोली से जब पूछा कि अगर अभी कंगना उनके सामने आ जाएं तो वे क्या कहेंगे। इसके जवाब में पंचोली ने हाथ जोड़कर हंसते हुए कहा, ''नमस्ते क्वीन, हमें माफ कर दो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें