फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण की कार से एक्सीडेंट के बाद ICU पहुंचा ड्राइवर, गंभीर हालत में तस्वीरें आईं सामने

Tue, 13 Mar 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य नारायण
बॉलीवुड के टॉप सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण फिर अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को आदित्य ने अंधेरी वेस्ट में अपनी मर्सडीज कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
Aditya Narayan
आदित्य के ऊपर धारा  IPC 279 और 338 लगाई गई है। बेल मिलने के बाद आदित्य पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। कुछ देर जेल में रहने के बाद उन्हें बेल भी मिल गई। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर है। वहीं रिक्शा में बैठी 32 साल की महिला को मामूली चोटें आई हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : SELF
64 साल के ऑटो ड्राइवर को कोकिलाबेन अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। आदित्य नारायण का भी मेडिकल टेस्ट करवाकर यह चेक किया गया कि कहीं उन्होंने शराब तो नहीं पी रखी थी लेकिन रिजल्ट निगेटिव आए।

4 of 6
Aditya Narayan
यह घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के पास की है। एक्सीडेंट के बाद आदित्य खुद अपनी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन ड्राइवर और महिला ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर लिखवा दी।
विज्ञापन

5 of 6
aaditya narayan
यह पहली बार नहीं है जब आदित्य अपनी हरकतों के कारण बदनाम हुए हों। इससे पहले पिछले साल आदित्य का एक एयरलाइन के स्टाफ मेंबर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो लीक हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : ani
यह मामला एक्स्ट्रा लगेज को लेकर गरमाया था। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त लगेज के मुद्दे पर आदित्य और इंडिगो एयरलाइंस की कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। आदित्य ने मैनेजर को धमकाते हुए कहा था, 'मुंबई आ, तेरी चड्ढी ना उतरवा दी तो कहना।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें