फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी एयरपोर्ट पर गाली गलौज, कभी लड़की ने जड़ा थप्पड़, आदित्य नारायण से जुड़े बड़े विवाद

Mon, 05 Aug 2019 04:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aditya Narayan - फोटो : file photo
सिंगर, एक्टर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण का जन्मदिन 6 अगस्त को होता है। आदित्य के पिता मशहूर सिंगर उदित नारायण हैं। उनकी मां का नाम दीपा नारायण है। आदित्य नारायण उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई फिल्में की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एयरपोर्टकर्मी से बहस करते हुए आदित्य नारायण - फोटो : file photo
आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने संगीत की दुनिया में कई ऊंचाईयां छुईं लेकिन आदित्य उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, बल्कि वो तो अक्सर विवादों के चलते ही चर्चा में आए हैं। अक्टूबर 2017 में आदित्य नारायण को रायपुर एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Aditya Narayan - फोटो : file photo
दरअसल, आदित्य नारायण को चेक-इन के दौरान बताया गया कि उनके पास तय सीमा से 40 किलो ज्यादा लगेज है। विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने कर्मचारियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक, आदित्य को अतिरिक्त लगेज के लिए करीब 13 हजार रुपये देने थे लेकिन वो 10 हजार रुपये देने पर अड़े थे।  

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : SELF
साल 2011 में आदित्य नारायण को एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य नारायण अपने एक दोस्त के साथ पब में थे। नशे की हालत में आदित्य नारायण ने लड़की से बदतमीजी शुरू कर दी। यही नहीं आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए थे, तभी लड़की ने आदित्य नारायण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे आदित्य की हरकत पर उदित नारायण को कहना पड़ा सॉरी - फोटो : file photo
इस पूरी घटना के वक्त आदित्य नारायण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी साथ थीं। आदित्य से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना था कि वो पब में गए थे, हालांकि उन्होंने किसी लड़की के थप्पड़ मारने की बात से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें