गायक और होस्ट आदित्य नारायण एक म्यूजिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मशहूर गायक उदित नारायण हैं। महज चार साल की उम्र में आदित्य नारायण ने अपना पहला गाना गया था। गायन के अलावा आदित्य टीवी पर कई शोज होस्ट कर चुके हैं। छह अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाले आदित्य के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।