Aditya Narayan
फिल्मों की बात करें तो आदित्य नारायण ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कहा जाता है कि साल 1995 में सुभाष भाई ने पहली बार आदित्य को लिटिल वंडर्स ग्रुप में परफॉर्म करते देखा था। इसके बाद निर्देशक ने उन्हें अपनी फिल्म परदेस के लिए साइन किया था, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान और महिमा चौधरी बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। इसके बाद वह फिल्म जब प्यार किसी से होता है में भी नजर आए। हालांकि उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म शापित से बतौर मुख्य कलाकार डेब्यू किया। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए आदित्य ने ना सिर्फ 4 गाने गाए थे, बल्कि उन्हें लिखा भी खुद ही था।