फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी के रिसेप्शन में झूमकर नाचे आदित्य और श्वेता, देखें पार्टी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो

Thu, 03 Dec 2020 10:49 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - desiclassybrides
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इंडियल आइडल 12 के हॉस्ट और गायक आदित्य नारायण और बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों को शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। ये रिसेप्शन पार्टी मुंबई में हुई। दरअसल, कोविड-19 की गाइडलाइंस के तहत आदित्य नारायण ने अपनी शादी में मात्र 50 लोगों की न्योता दिया था, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों को उन्होंने मुंबई में एक ग्रांड पार्टी दी, जिसके फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिसेप्शन में आदित्य और श्वेता दोनों ही बेहद सुंदर और प्यारे नजर आ रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - adiholic_anjaliarora
बात करें इन दोनों के ड्रेस की तो श्वेता अग्रवाल लाल रंग के गाउंड में बेहद सुंदर लग रही हैं। श्वेता ने अपनी ड्रेस के साथ डाइमंड नेकपीस पहना है, जो उनके लुक और आकर्षक बना रहा है। वहीं दूल्हे राजा आदित्य नारायण ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और टाई की जगह से बो टाई पहनी है, जो उनके एक जेंटलमेन का लुक दे रही है।

अपनी रिसेप्शन पार्टी में आदित्य नारायण गाते हुए दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य नारायण अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने साथ में डांस भी किया और रिसेप्शन पार्टी को और यादगार बनाया।


विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - meghdeep_bose
आदित्य और श्वेता की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे टीना और यशवर्धन ने भी पार्टी में शिरकत की। इसके अलावा इस रिसेप्शन पार्टी की रौनक कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने आकर बढ़ाई।

इसके अलावा डांस प्लस के जज और मशबहूर डांसर पुनीत भी पार्टी में आए। श्वेता और आदित्य नारायण की तस्वीरें आर वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हैं। दोनों ने अपनी रिसेप्शन पार्टी पर साथ डांस भी किया और खूब वाहवाही भी बटोरी।


4 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram
बता दें कि एक दिसंबर यानी मंगलवार को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने जिंदगी के एक महत्वपूर्ण सफर में अपना पहला कदम रख दिया है। दोनों ही अपनी शादी बेहद सुंदर नजर आ रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हा बने आदित्य श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं।

श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना था। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी लगा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। कोविड-19 की वजह से श्वेता और आदित्य नारायण ने अपनी शादी में काफी कम लोगों को बुलाया था लेकिन टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए उन्होंने अलग से एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो मुंबई में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें