फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधने जा रहे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, सामने आईं तस्वीरें

Tue, 01 Dec 2020 05:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram: @adityanarayanfanclub
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य आज (1 दिसंबर) अपनी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध रहे हैं। आदित्य ने महामारी के दौर में सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया और इस शादी में कम ही मेहमानों को बुलाया गया है। अब इस शादी से दूल्हा- दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण की शादी की तस्वीर - फोटो : Instagram: @adityanarayanfanclub
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद से ही फैंस को इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म भी हो गया है। क्योंकि आदित्य की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram: @adityanarayanfanclub
दरअसल आदित्य के कुछ फैन क्लब्स ने उनकी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। जिनमें आदित्य क्रीम शेरवानी पर गोल्डन वर्क के साथ एकदम राजकुमार की तरह लग रहे हैं। वहीं आदित्य ने सिर पर पग भी बांधी हैं जिसमें कुंदन और मोती से बना मोर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

4 of 5
श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram: @adityanarayanfanclub
वहीं बात करें श्वेता की तो उनकी भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें श्वेता गाड़ी में बैठी हैं। दुल्हन बनीं श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्वेता ने ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना हुआ है। साथ में गुलाबी रंग की शॉल भी कंधे पर डाली हुई है। श्वेता ने भी इस लहंगे के साथ कुंदन की ज्वैलरी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage
बता दें कि इससे पहले आदित्य और श्वेता के तिलक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत और खुश भी नजर आ रहे थे। तो वहीं आदित्य के माता पिता उदित नारायण और दीपा नारायण भी बेटे की शादी से बहुत खुश नजर आए। तो वहीं उदित की बॉन्डिंग भी अपनी बहु के साथ बेहद खास नजर आई।

पढ़ें: तस्वीर साझा करते ही भारती सिंह को लोगों ने किया ट्रोल, पति हर्ष ने यूं दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें