फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: रानी के प्यार में पड़े आदित्य ने छोड़ दिया था घर, इटली में चुपचाप कर ली थी शादी

Sun, 21 May 2017 06:11 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य चोपड़ा
फिल्म इंडस्ट्री को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले आदित्य चोपड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे आदित्य किसी इंट्रोक्डशन के मोहताज नहीं हैं। 'डीडीएलजे' और 'मोहब्बतें' जैसी यादगार फिल्में बनाकर वो साबित कर चुके हैं कि वो बॉलीवुड के बेताज बादशाह हैं। बॉलीवुड की ग्रेसफुल एक्ट्रेस रानी मुखर्जी उनकी पत्नी हैं। दोनों की एक बेटी आदिरा भी है। आइए जानते हैं पहली शादी टूटने के बाद आदित्य ने रानी को कैसे इंप्रेस किया था।
विज्ञापन

B'Day Spcl: रानी के प्यार में पड़े आदित्य ने छोड़ दिया था घर, इटली में चुपचाप कर ली थी शादी

2 of 6
आदित्य चोपड़ा
साल 2014 में अचानक रानी और आदित्य की शादी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक्ड रह गई । लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी लेकिन वे इस पर कभी बात नहीं करते थे। ना ही साथ में कभी मीडिया के सामने आते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। अफेयर के समय ये भी खबर आई थी कि आदित्य दो साल तक रानी के जूहू बंगले में लिव इन रहते थे। आदित्य ने एक बार रानी को 1.25 करोड़ की ऑडी कार गिफ्ट में दी ‌थी। 
विज्ञापन

B'Day Spcl: रानी के प्यार में पड़े आदित्य ने छोड़ दिया था घर, इटली में चुपचाप कर ली थी शादी

3 of 6
आदित्य चोपड़ा
मीडिया में रानी को आदित्य का घर टूटने की एक बड़ी वजह माना जाने लगा ‌था। वहीं आदित्य और रानी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बोला। रानी और आदित्य की पहली मुलाकात संपन्न रेस्‍त्रां में हुई थी। आदित्य सोच रहे थे कि रानी खुद उनसे मिलने आएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं पर मौजूद आदित्य ने करण जौहर से कहा कि वो रानी को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में कास्ट करें। आदित्य फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में रानी की एक्टिंग देख चुके थे।

B'Day Spcl: रानी के प्यार में पड़े आदित्य ने छोड़ दिया था घर, इटली में चुपचाप कर ली थी शादी

4 of 6
आदित्य चोपड़ा
आदित्य की पहली पत्नी पायल मल्होत्रा थीं। दोनों के कोई संतान नहीं थी। कहा जाता है कि शादी के बाद आदित्य और पायल 6 महीने तक हनीमून पर रहे थे। दोनों ने पूरी दुनिया घूमी ‌थी। पायल यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थीं और आदित्य की बचपन की दोस्त भी थीं। शादी के 6 साल बाद दोनों अनबन शुरू हो गई। आदित्य ने पायल से तलाक लेने का फैसला कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी ही आदित्य की शादी टूटने की असली वजह थीं। लेकिन रानी ने कभी इस पर सफाई नहीं दी।
विज्ञापन

B'Day Spcl: रानी के प्यार में पड़े आदित्य ने छोड़ दिया था घर, इटली में चुपचाप कर ली थी शादी

5 of 6
आदित्य चोपड़ा
यहां तक यश चोपड़ा का परिवार भी रानी को ही आदित्य का घर टूटने की वजह मानता था। यशराज आदित्य के तलाक के फैसले से बेहद नारज थे। उन्होंने अपनी बहू का साथ देने का फैसला किया और आदित्य को समझाया भी। लेकिन आदित्य नहीं माने। यश चोपड़ा के दबाव डालने पर आदित्य ने अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया और होटल में रहने लगे। बेटे की जिद के आगे आखिरकार यशराज को भी झुकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spcl: रानी के प्यार में पड़े आदित्य ने छोड़ दिया था घर, इटली में चुपचाप कर ली थी शादी

6 of 6
आदित्य चोपड़ा
शादी के बाद रानी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब आदित्य पहली बार उन्हें डेट पर ले गए थे तो घर आकर मेरे पैरेंट्स से पूछा था कि क्या मैं आपकी बेटी को डेट पर ले जा सकता हूं। मैंने आदित्य को तब डेट करना शूरू किया था जब उनका तलाक हो गया था। वो मेरे लिए भगवान शिव की तहर हैं। जो हमेशा शांत रहते हैं। जो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाते हैं। वो खुश रहते हैं और उन्हें देखकर मैं भी खुश रहती हूं।' अपने इस इंटरव्यू में रानी ने शादी से पहले उठने वाले सारे सवालों के जवाब दे दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें