फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर 'पद्मावत' की एक्ट्रेस बोली- 'मैं कई दिनों तक रोती रही, 8 महीने तक नहीं मिला काम'

Tue, 31 Jul 2018 01:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव हैदरी
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से कास्टिंग काउच से जूझती आ रहीं  हीरोइनों ने अब उनके खिलाफ आवाज उठानी शुरू की है । हाल ही में 'पद्मावत' में मेहरूनिसा का किरदार निभाने वाली अदिति राव हैदरी ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया । 
विज्ञापन

2 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति के अनुसार, स्ट्रगल के दौरान उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा । एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया, 'मैं जब मुंबई आई थी तो मुझे 4 महीने में ही काम मिल गया था । लेकिन इसके बाद मुझे कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा ।'
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी
'कास्टिंग काउच के चलते मुझे कई फिल्मों को मना करना पड़ा था। मुझे 8 महीने तक काम नहीं मिला था। लेकिन, मैं इन सब चीजों से टूटी नहीं बल्कि और मजबूत होकर उभरी हूं। मैं कई दिनों तक रोती रही। मुझे इस बात की हैरानी थी कि कोई मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हो सकता है।'

4 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति के लिए साल 2013 काफी मुश्किलों भरा रहा था । उन्होंने बताया, 'इसी साल मैंने अपने पिता को खो दिया था । फिर 2014 में चीजें पटरी पर आने लगी थीं । मैं कास्टिंग काउच के अलावा इस बात से भी अपसेट थी कि लड़कियों से लोग किस तरह से पेश आते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति कहती हैं कि उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री में पावर के मिसयूज के खिलाफ आवाज उठाई है । लेकिन कभी किसी का नाम नहीं लिया । बता दें कि अदिति को फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल हो चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'ये साली जिंदगी' से डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें