फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री, पसंदीदा इंसान के साथ दिए पोज; नयनतारा को पसंद आईं फोटो

Sat, 10 Oct 2026 12:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari Photos: अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ सैर पर निकली हैं। उन्होंने उनके साथ कई बेहतरीन पोज दिए हैं। इन्हें उनके फैंन पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। वह अपने पति सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। आज फिर उन्होंने अपने पति के साथ कई नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति राव हैदरी की पोस्ट में क्या है?
अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ बैंकॉक की सैर पर निकली हैं। यहां उन्होंने अपने पति के साथ कई शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने उनके साथ स्विमिंग पूल और सीढ़ियों पर पोज दिए हैं। दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया है।
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
सिद्धार्थ को लेकर लिखा कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति सिद्धार्थ को पसंदीदा इंसान बताते हुए कैप्शन में लिखा 'अपने पसंदीदा इंसान के साथ कुछ खास पल। तैराकी की और खाना खाया। यहां बहुत लाड प्यार मिला।' अभिनेत्री का यह कैप्शन दिखाता है कि वह अपने पति से कितना प्यार करती हैं।

4 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
नयनतारा को पसंद आई पोस्ट
अभिनेत्री की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं अभिनेत्री नयनतारा ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत अच्छे पोज हैं।' एक यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा कपल है।' एक और यूजर ने लिखा 'मैंने इससे पहले इतनी अच्छी अभिनेत्री नहीं देखी'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति राव हैदरी का वर्कफ्रंट
  • हाल ही में अभिनेत्री ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आई थीं। 
  • इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह, सना, अली फजल और राधिका मदान थे। 
  • अभिनेत्री जल्द की अंग्रेजी फिल्म 'लॉयननेस' का हिस्सा बनने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें