पद्मावत फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी बनीं अदिति राव हैदरी इन दिनों साउथ की इंडस्ट्री में व्यस्त हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। शाही खानदान से ताल्लुक रखने वालीं अदिति को बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। अब उन्होंने 9 साल पुराना ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया है, जो हैरान करने वाला है।