प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर आते ही विवादों में फंस गया है। फिल्म के टीजर में काफी सारे सीन्स वीएफएक्स की मदद से बनाए गए हैं, जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। वहीं, राम बने प्रभास और रावण के रूप में सैफ अली खान के लुक को भी दर्शकों ने नकार दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों ने फिल्म के टीजर की तुलना रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल से भी की है। इन सबके बीच, 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।