ओम राउत की पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' इस दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों के बीच इसके लिए उत्सुकता भी बढ़ रही है। जहां एक तरफ माना जा रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ओपनिंग मिलने के आसार हैं, वहीं खबर है कि रणबीर कपूर ने वंचित बच्चों के 10,000 टिकट बुक किए हैं, जो वे दान करेंगे।