भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का तमगा पा चुकी प्रभास और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर अब पहले की घोषणा के मुताबिक 13 जून को नहीं होगा। इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी टी सीरीज ने पिछले महीने ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया था। लेकिन, ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तावित इस प्रीमियर की तारीख दो दिन आगे खिसक गई है और दिलचस्प बात ये है कि इस बदली हुई तारीख पर भी प्रीमियर के दोनों शोज की सारी टिकटें अभी से बिक चुकी हैं।