बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म में उनके लंकेश वाले लुक को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। अब इन सब के बीच सैफ ने नेशनल रीडिंग डे पर किताबों के लिए अपना प्यार व्यक्त करते हुए अपनी जिंदगी में इनका महत्व बताया है।