प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद से ही अपने डायलॉग के कारण विवादों में घिरी हुई है। भगवान हनुमान के डायलॉग पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां फिल्म के खराब निर्देशन के लिए संजय राउत को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं इन डायलॉग के लिए मनोज मुंतशिर लगातार यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में मनोज ने डायलॉग को लेकर सफाई पेश की थी। अब उन्होंने यह कह दिया है कि यह फिल्म रामायण है ही नहीं, बल्कि केवल इससे प्रेरित है।