फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: आदिपुरुष की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, फिल्म पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर

Thu, 20 Oct 2022 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की  मुश्किलें  कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद फिल्म को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर निर्देशक की जमकर आलोचना की गई थी। इस बीच अब फिल्म को बैन करने को लेकर मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में फिल्म पर रोक लगाने को लेकर याचिका दाखिल की गई है। 
Bollywood Actors: इन सितारों ने साउथ फिल्मों से शुरू किया था अपना करियर, आज हैं बॉलीवुड के हिट अभिनेता

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी की ओर से कोर्ट में पेश हुई वकील रंजना अग्निहोत्री ने फिल्म के कई सीन पर आपत्ति जताई  है। साथ ही याचिका में फिल्म पर रोक लगाए जाने की भी मांग की गई है। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडवोकेट अश्विनी सिंह ने कहा कि इस मामले में केंद्र, राज्य, सेंसर बोर्ड, ओम राउत, सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन को फंसाया गया है। 
Diwali 2022: दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुईं बड़े सितारों की ये फिल्में, लेकिन नहीं चला पाईं जादू
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
इस  मामले की अगली सुनवाई कब होगी इस बात का अभी पता नहीं लग सका है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली की एक अदालत में भी एक याचिका दायर कर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। 
Bollywood Bold Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों में परोसा गया भर-भरकर बोल्ड कंटेंट, ओटीटी पर हैं मौजूद
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म आदिपुरुष की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
Urfi Javed: बैकलेस होकर उर्फी ने पहने मेटल के फेफड़े, लोगों को सीख देने के चक्कर में जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें