रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' की तुलना अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसी स्टार कास्ट के साथ बनाया गए इस पौराणिक सीरियल से उसी दिन से की जा रही थी, जिस दिन से ओम राउत ने फिल्म का एलान किया था। लॉकडाउन में लोगों को फिर से राम कथा से अवगत कराने के बाद अब एक बार फिर रामानंद सागर रचित 'रामायण' टीवी पर लौट रही है। दरअसल, चैनल शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर सुपरहिट शो रामायण का प्रोमो साझा किया और लिखा, 'हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं... 3 जुलाई से रामायण देखें केवल शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।'