राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी के कपड़े पहनने के तरीके में आए बदलाव को लेकर जब आदिल से पूछा गया कि यह किस हद तक सही है? तो उन्होंने कहा, 'मैंने राखी को कोई बुर्का या हिजाब में रहने के लिए नहीं कहा।' उन्होंने आगे कहा, 'कपड़ों को बदलने से राखी बदल नहीं जाएगी वह वही राखी रहेगी।' आदिल ने आगे कहा, 'मैंने राखी को कभी भी कपड़ों को लेकर फोर्स नहीं किया, लेकिन मैंने उन्हें ढके हुए कपड़े पहनने के लिए जरूर समझाया, क्योंकि वह पहले काफी अजीब रिवीलिंग छोटे कपड़े पहनती थीं।' आगे आदिल ने कहा, 'मैं राखी के साथ जुड़ गया हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं अपना धर्म भूल गया हूं या मैंने अपना धर्म छोड़ दिया है। मैं मुस्लिम बैकग्राउंड से आता हूं, मुझे अपने परिवार को देखकर भी चलना है।'