फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने फिर से कंगना रनौत पर निकाली भड़ास, बोले- 'शक्ल भी नहीं देखना चाहता'

Thu, 24 Jan 2019 03:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्ख़ियां बटोरी हैं। उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से भी जुड़ चुका है। बताया जाता है कि अध्य्यन सुमन का कंगना रनौत के साथ रिश्ता रखना एक बुरे अनुभव जैसा रहा है। इस बात को उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में भी बोला था। कगंना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन कभी भी उनका चेहरा भी देखना नहीं चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Adhyayan Suman - फोटो : social media
वहीं ब्रेकअप के इतने साल बीत जाने के बाद अध्ययन सुमन एक बार फिर से कंगना रनौत के नाम पर भड़क गए हैं। हाल ही में इस तरह की खबरें आईं है कि अध्ययन सुमन स्प्लिट्सविला 11 की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं। इस बात की खबर एक मीडिया पोर्टल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी। मीडिया पोर्टल ने लिखा- कंगना रनौत के एक्स अध्ययन सुमन स्प्लिट्सविला 11 की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा के साथ रिश्ते में हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
adhyayan suman - फोटो : social media
अध्ययन सुमन को कंगना रनौत का एक्स सुनना पसंद नहीं आया और वह मीडिया पोर्टल पर भड़के गए। उन्होंने वेबसाइट को करारा जवाब देते हुए लिखा कि, "मेरे पास अपना खुद का नाम है। पूरी इज्जत के साथ मुझे अध्ययन सुमन के नाम से पुकारे। इसके बाद कंगना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा- मैं उसका x नहीं हूं बल्कि वह मेरी x है। x नहीं बल्कि वह मेरी xyz भुलाया हुआ किस्सा है।" 

 

4 of 5
Adhyayan Suman - फोटो : social media
इसके अलावा वह एक अन्य वेबसाइट पर भड़के और उन्होंने लिखा-  "मैं इस बारे में बात करना पसंद नहीं करता हूं। लोग अगर मेरी लव लाइफ के बारे में अगर अंदाजा लगा रहे है तो मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन किसी का एक्स बुलाना यह बेहद अपमानजनक बात है। मैं सिर्फ आदरणीय अध्ययन कहलाना पसंद करूँगा।" गौरतलब है कि साल 2016 में अध्ययन सुमन ने कंगना से ब्रेकअप कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Adhyayan Suman - फोटो : social media
ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने बेहद भयावह खुलासे करते हुए कंगना रनौत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें गंदी गालियां देने, थप्पड़ मारने, ज्योतिषी के पास जाने, जलील करने, काला जादू करने समेत अशुद्ध खून मिलाकर खाना खिलाने तक जैसे कई खुलासे किए। आपको बता दें कि इन दिनों अध्ययन सुमन मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें