फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गया अध्ययन सुमन और मायरा मिश्रा का रिश्ता, अभिनेत्री ने बताई ब्रेकअप की असली वजह

Thu, 11 Mar 2021 08:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अध्ययन सुमन,मायरा मिश्रा - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत में आए दिन रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आ जाती हैं। पिछले कुछ समय से शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और टीवी अभिनेत्री मायरा मिश्रा के ब्रेकअप की खबरों की चर्चा हो रही थी। अब इस खबर की पुष्टि खुद मायरा ने कर दी है। पिछले दो साल से अध्य्यन और मायरा रिलेशनशिप में थे और अब उनका ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
अध्ययन सुमन, मायरा मिश्रा - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अध्य्यन सुमन पिछले काफी समय से ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। उनके पोस्ट देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इस बारे में अध्ययन ने खुलकर कभी कुछ नहीं कहा। वहीं ब्रेकअप की अफवाह बढ़ने के बाद जब मायरा से एक इंटरव्यू में ये सवाल किए गए तो उन्होंने खबर पर मोहर लगा दी। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मायरा ने बताया कि वो अध्ययन सुमन से नवंबर 2020 में ही अलग हो गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
मायरा मिश्रा - फोटो : Instagram
मायरा ने कहा, 'हां, हमारा नवंबर में ब्रेकअप हो गया था। अध्ययन इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप स्टोरी काफी समय से पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन मैं साफ करना चाहती हूं कि वो हमारे बारे में नहीं बल्कि उनके नए गाने के बारे में हैं'। इसके आगे मायरा ने कहा,'मैं इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थी और मैंने सोचा था कि अब यही मेरा सबकुछ होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारे बीच बात नहीं बन पाई। मैं एक अलग इंसान के साथ प्यार में पड़ी थी। जब साथ रहना शुरू किया तो मुझे समझ आया कि मैंने सोचा था वो उससे बहुत अलग इंसान है'।

4 of 5
मायरा मिश्रा - फोटो : Instagram
मायरा ने बताया कि उनके बीच कई महीनों से बातचीत नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, 'लगभग दो महीनों तक मुश्किल से ही हमारी बातचीत हुई थी। मैं अपने टीवी शो में व्यस्त थी और वो अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में। अब मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि अब मैं इंडस्ट्री के किसी भी इंसान को डेट नहीं करना चाहती'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अध्ययन सुमन - फोटो : instagram/adhyayansuman
वहीं दूसरी तरफ अध्ययन सुमन ने भी ब्रेकअप को लेकर बयान जारी किया है। अध्ययन ने कहा, 'कि मैं इस समय यही कहना चाहता हूं कि मैं हर महिला की इज्जत करता हूं, अपनी मां से लेकर बहन, दोस्तों और खासकर उनकी जिनके साथ मैंने खास यादें बनाई हैं। मुझे अपने रिश्तों के बारे में पब्लिक में बात करने की सीख नहीं दी गई है और मैं अपने अतीत की गलतियों से सीख लेते हुए कुछ भी नहीं बोलने का फैसला करता हूं। मैं फिलहाल अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं'। बता दें कि मायरा और अध्ययन ने लॉकडाउन के वक्त साथ रहने की बात स्वीकारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें