बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, लेखक, सिंगर और निर्माता फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना भबानी का जन्म आज यानी 30 मार्च 1967 को हुआ था। इस साल वह अपना 55 वां जन्मदिन मनाएंगी। उन्हें सभी लोग आज भी फरहान अख्तर की पत्नी के रूप में याद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अधुना भबानी की पहचान फरहान की पत्नी से कहीं ज्यादा है। वह न केवल एक लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके खुद के कईं हेयर प्रोडक्ट्स और सैलून भी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं, उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...