फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सो गया ये जहां, सो गया आसमान' पर इस अभिनेत्री ने दिखाई थी अदा, देखें थ्रोबैक वीडियो

Sat, 25 Jul 2020 11:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदा शर्मा और मेल्विन लुइसन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा पूरे लॉकडाउन के समय में सोशल मीडिया पर फैंस का मनोरंजन करती रहीं। वहीं लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ये सिलसिला लगातार जाती हैं। लॉकडाउन के समय मे अदा अक्सर अपने मजेदार वीडियो साझा करती रहती थीं। अब हाल ही में अदा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हकीकत में उनका थ्रोबैक वीडियो है। वीडियो में अदा की बेहतरीन अदा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
adah sharma - फोटो : instagram
अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदा अक्सर आने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो डांस कोरियोग्राफर और सना खान के एक्स बॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Adah Sharma - फोटो : amar ujala, mumbai
ये वीडियो अदा ने ही साझा किया था। वीडियो में अदा शर्मा और मेल्विन लुइसन 'सो गया ये जहां' गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।  ये वीडियो अदा के फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को फैंस साझा करते हुए अदा के डांसिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। 

4 of 5
अदा शर्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
याद दिला दें कि ये पहली बार नहीं है जब अदा का कोई डांस वीडियो वायरल हो रहा हो। अदा ने इससे पहले भी रणवीर सिंह की फ़िल्म 'गली बॉय' के रैप सॉन्ग 'मजबूरी' पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया था। इस गाने पर अदा शर्मा ने क्लासिकल डांस कर लोगों का दिल जीत लिया था। बता दें कि अदा शर्मा फिटनेस फ्रीक भी हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर योग और एक्सरसाइज करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Adah Sharma
गौरतलब है कि अदा शर्मा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। अदा ने हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो हंसी तो फंसी, कमांडो जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अदा शर्मा ने सिर्फ अपने अभिनय बल्कि एक्शन और डांस से भी लोगों का दिल जीता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें