फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुंदर किनारे साड़ी पहने अदा शर्मा ने किया कुछ ऐसा कि फैंस के उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 13 Jan 2021 09:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदा शर्मा - फोटो : SELF
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अदा अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक ऐसा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो लोगो को हैरान कर दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वीडियो में अदा गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रे रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने समुंदर के किनारे जबरदस्त कार्टवील किया है जो फैंस को हैरान कर रहा है। बता दें कि साड़ी पहने एक्ट्रेस का कार्टवील करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।



विज्ञापन

3 of 5
adah sharma - फोटो : instagram
गौरतलब है कि अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज बीच किनारे बिकिनी पहने नजर आती हैं, लेकिन अदा शर्मा ने साड़ी पहनकर बीच किनारे जबरदस्त स्टंट किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अपने इस वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले भी उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।




4 of 5
Adah Sharma
अदा शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म '1920' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन अदा की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसे एक आत्मा अपने बस में कर लेती हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
adah sharma
इस फिल्म के अलावा अदा शर्मा परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी दिख चुकी हैं। हालांकि ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा अदा विद्यूत जामवाल के साथ 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में नजर आईं थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अदा अब बॉलीवुड को छोड़ साउथ फिल्मों का रुख कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बहुत जल्द वो वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें